31 जुलाई 2024 तक प्रॉपर्टी डाटा स्वयं सत्यापित करने पर दी जाएगी 10% की विशेष छूट : अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल पाटिल

फरीदाबाद, 20 जून। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल पाटिल ने बताया कि फरीदाबाद नगर निगम के क्षेत्र में सभी सम्पत्तिकर धारकों का सम्पत्ति विवरण सर्वे उपरान्त शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा ulbhryndc.org portal पर अपलोड है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल पाटिल ने सभी संपत्ति धारकों से अपील की है कि दिनांक 31.07.2024 तक प्रॉपर्टी डाटा स्वयं सत्यापित करने पर 10% की विशेष छूट दी जायेगी। प्रॉपर्टी टैक्स की पूर्ण अदायगी करने पर वर्ष 2024–25 के प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट प्रदान की जा रही है।

किसी भी त्रुटि के निवारण हेतु पोर्टल के लिंक http://property.ulbhryndc.org portal पर स्वयं ही आवेदन करें, त्रुटि दूर होने पर प्रॉपर्टी डाटा सत्यापित करें तथा सरकार द्वारा दी गई इस छूट का लाभ उठाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!