शिक्षाविद एमएस वशिष्ठ बने स्वास्थ्य व शिक्षा प्रहरी

फरीदाबाद : ग्लोबल लीडर्स फेडरेशन ने संतमत सत्संग द्वारा संचालित संत श्री बृजमाेहन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य एमएस वशिष्ठ को स्वास्थ्य व शिक्षा प्रहरी बनाया है। विकसित भारत विजन के तहत इनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वशिष्ठ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों पर आधारित सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों को प्रेराित करेगे।

एमएस वशिष्ठ ने बताया कि वह सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्कूलों और कालेजों में प्रेरक कार्यक्रमों में भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे। उनकी इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय संतमत सत्संग के संत सुरेश महाराज ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए हक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सामाजिक सरोकार के महत्व को समझने के लिए ही विभिन्न स्कूलों और कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नागरिकों को समझा जाएगा कि वह अपनी जिम्मेदारियां को समझते हुए देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करें। इससे समाज और देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!