भारत उत्थान फाउंडेशन द्वारा “नारी शक्ति संगम” का सफल आयोजन

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : भारत उत्थान फाउंडेशन द्वारा “नारी शक्ति संगम” कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन हैबिटेट रेजिडेंसी, फेज–2 के सामुदायिक केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनकी अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना तथा समाज में जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत उत्थान फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रतिभा तिवारी द्वारा की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तारा सहदेव (इंटरनेशनल शूटिंग रेफरी, झारखंड) उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को सजग, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने का संदेश दिया। उनके विचारों ने उपस्थित सभी महिलाओं को प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हेमंत अत्री (समाजसेवी एवं सर्जन, ESIC मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद) एवं संजीव राजपूत (अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, एशियन एवं कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता) की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने अपने विचारों के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में महादेव मंदिर सेक्टर 8 की संरक्षिका किरण शर्मा जी का विशेष योगदान रहा। साथ ही उपस्थित प्रमुख सदस्यों में अभिषेक तिवारी, मनीष सिंगला, सौरभ गर्ग, साक्षी शर्मा, पंकज शर्मा, नीरजा दुबे, निशा शर्मा, चित्रा शर्मा, अमित शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशेष सहयोग हेतु पूनम जग्गी, मोनिका, अवधेश तिवारी एवं समस्त नारी शक्ति का योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया, जिसमें उन्होंने अपने विचार, अनुभव एवं प्रतिभा साझा की। साथ ही मनोरंजक गतिविधियों एवं खेलों का आयोजन कर कार्यक्रम को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं अल्पाहार के साथ हुआ। अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

संस्था की संस्थापक प्रतिभा तिवारी ने बताया कि भारत उत्थान फाउंडेशन निरंतर महिलाओं के सशक्तिकरण, जागरूकता एवं सामाजिक विकास के लिए कार्यरत है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!