थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में फायरिंग के मामले में चार आरोपी काबू

अपराध शाखा बॉर्डर टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार संगीन मामलों में संलिप्त आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बार्डर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने के प्रयास के मामले में चार आरोपियों को काबू किया है। जिनकी पहचान रमन वासी बाहरी, करनाल, साहिल वासी बलियाना, रोहतक, अजय कुमार वासी अशोक विहार फेस-3, सालापुर खेडा व भारत उर्फ बल्लन वासी समयपुर फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रतीक वासी बाला जी कॉलोनी, करनेरा, फरीदाबाद ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में आरोप लगाया कि करीब डेढ साल पहले रमन की किसी बात को लेकर उसके साथ बहस हो गई थी। कुछ दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी जिस पर रमन ने कमेंट कर जान से मारने की धमकी दी थी। 14 मार्च को रात करीब 10:30 बजे जब होटल के बाहर टहल रहा था तो रमन अपने एक साथी के साथ वहां आया और देशी कट्टे से सीधे उसके ऊपर फायर कर दिया, जिसके बाद उसने दोस्त ने भी उसके ऊपर फायर किया, गोली की आवाज सुनकर जब भीड इक्ठ्ठा होने लगी तो वो दोनों एक मोटरसईकिल जो उनका दोस्त लेकर खडा था उस पर बैठ कर मौका से फरार हो गये। जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि रमन की शिकायतकर्ता के साथ काफी समय से किसी बात को लेकर रंजिश थी, जिसके चलते 14 मार्च को वह अपने दो साथी साहिल और अजय कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर अशोका एनक्लेव सेक्टर 35 में आया और वहां पर उसने व साहिल ने शिकायतकर्ता पर फायर किया और मौके से भाग गये। आरोपी भारत उर्फ़ बल्लन ने रमन के कहने पर दो देसी कट्टा व दो कारतूस उपलब्ध कराए थे। जिनको कल माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!