फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, 4.56 ग्राम स्मैक सहित आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने एक आरोपी को 4.56 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए राहुल (23) वासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को नेहरु कालोनी से 4.56 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना डबुआ में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्मैक 18000/-रू में किसी अंजान व्यक्ति से लेकर आया था। आरोपी बेरोजगार तथा नशा करने का आदी है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!