निरन्तर सेनेटाइज करने वाली निगम की टीम का स्वागत किया गया

फरीदाबाद 9 मई। वार्ड नम्बर 8 बी ब्लाक कम्यूनिटी सेंटर में वार्ड नम्बर 8 के करोना योद्धा सफ़ाई कर्मी व वार्ड को निरन्तर सेनेटाइज करने वाली निगम की टीम का वार्ड की पार्षद ममता कवीन्द्र चौधरी व मिशन जागृति संस्था द्वारा सम्मान किया गया। मुख्यअतिथि के रूप में गंगा शंकर मिस्र व राजकुमार अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपस्थित थे। गंगा शंकर मिश्र ने कहा कि ऐसे सम्मान के कार्यक्रम से ही इन योद्धाओं का हौसला बढ़ता है।

इस अवसर पर साथ में सतीश फागना, राजीव शर्मा, राकेश वत्स, सुरेश चंद पाठक, संजीव सोम, प्रवेश मलिक, अवतार सिंह बिट्टू, संजय भाटी, विनोद जिंदल, आशु छिक्कारा, राजेश भूटिया, धरमदेव नागर, दीपक यादव, गुरनाम, राजकुमार, सुदेरसन, विजय, अतर सिंह प्रधान, तिलक, दिनेश सिंह, अभिषेक, अनिल, ओम्प्रकाश, सोनू दरोग़ा, महेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कविंदर फागना के द्वारा सभी कर्मचारियों को सम्मान के रूप में ग्लूकोज, सैनिटाइजर, शॉल, चवनप्राश एवं फल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आज इस महामारी के दौरान जो कारोना योद्धा हम सबके लिए जी-जान से लगे हुए हैं यह पीढिय़ां याद रखेंगी। जो लोग इन योद्धाओं को सम्मान नहीं दे रहे वह आज के दौर में इंसानियत के दुश्मन हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!