मात्र 300 रुपए के लिए ढोल बजाने वाले अर्जुन की की गई हत्या, वारदात में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने किया काबू

फरीदाबाद : मृतक अर्जुन व काबू किए गए आरोपी ढोल बजाने का काम करते हैं। मृतक अर्जुन ने आरोपियों से ढोल बजाने की बकाया दिहाड़ी के 300 रुपए मांगे थे। जिस पर कहासुनी हुई जो हथापाई में बदल गई। आरोपियों ने अर्जुन के सिर पर ईट-पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी थी।

बता दें कि मृतक अर्जुन की मां ने चावला कॉलोनी में अपने पुत्र के साथ झगड़ा होने और झगड़े के बाद से गुमशुदा की सूचना पुलिस चौकी चावला कॉलोनी में दी थी, जिसमें उन्होंने शिकायत देते हुए कहा था कि उनका बेटा कल सुबह से घर से गायब है जो अभी तक घर नहीं आया हैं जिसके साथ झगड़ा भी हुआ था। मां की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज करके अर्जुन की तलाश की जा रही थी जो आगरा कैनाल उसकी डेड बॉडी मिली।

परिजनों से शिनाख्त होने के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई थी। वहीं मुकदमें में धारा 302 आईपीसी ऐड की गई। काबू किए गए तीन आरोपियों से पूछताछ जारी है जिन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी पता लगाया जाएगा कि इस वारदात में कौन-कौन और शामिल थे। हत्या के मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!