जाट संस्था ने दीनबंधू छोटूराम को बताया सर्वसमाज का नेता

फरीदाबाद। दीनबंधू सर छोटूराम की जयंति पर प्याली चौक स्थित जाट संस्था फरीदाबाद के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया। समारोह में जाट संस्था ने सर्वसमाज में भाईचारा कायम करने की पहल करते हुए, एससी और बीसी वर्ग की अन्य जातियों के प्रमुख लोगों को भी बुलाया।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान दलजीत सिंह मोर ने दीनबंधू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा महापुरूष सर्वसमाज के होते हैं, वह किसी एक जाति के नहीं होते। दीनबंधू छोटूराम ने आजादी से पहले गरीब, किसान और दबे कुचले लोगों की आवाज उठाते हुए सर्वसमाज के लोगों के लिए बहुत काम किया है। उन्होने विषम परिस्थितियों में जाति धर्म को देखे बिना भूमिहीन लोगों को सरकारी जमीन दिलवाई। किसानों के लिए अग्रेंजो से मिलकर कानून बनवाए, जिसके कारण पूरे भारत का किसान उनको किसानों का मसीहा कहकर पुकारता है।

इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रभारी सरदार उपकार सिंह ने कहा सर छोटूराम और बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर ने गरीब, दलित, किसान और बेसहारा लोगों को न्याय दिलाने के लिए मिलकर काम किया था। उन्होने कहा जब देश में साईमन कमीशन आया तो इन दोनो महापुरूषों ने कमीशन के समक्ष यहां की परेशानियों को रखा। इसलिए हम सर छोटूराम के कार्यों को भूल नहीं सकते।

इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा बाबा साहेब और सर छोटूराम के सपनों का भारत हम सबको मिलकर बनाना है। यह काम हम सब मिलकर ही कर सकते हैं। जातियों में बंटने से समाज के टुकडे होते हैं और आपसी भाईचारा समाप्त होता है। श्री चौधरी ने कहा कुछ असमाजिक ताकतें जाति-धर्म के नाम पर देश को बांटकर देश का भाईचारा बिगाडने का काम कर रही हैं। हमें इन लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना। उन्होने कहा हम जाट संस्था के अभारी हैं जिन्होने सर्वसमाज के लोगों को अपने मंच पर बुलाकर एकता, और भाईचारे को बनाने का मौका प्रदान किया।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपप्रधान नरेश नरवाल, महासचिव वजीर सिंह ढिल्लो, पूर्व प्रधान वजीर सिंह रेडडू, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र सिहाग, जोगिन्दर सिंह, रामफल, आजाद सिंह छिकारा, देवेन्द्र ङ्क्षसह, श्रीभगवान अहलावत, प्रेमङ्क्षसह धनकड, आजाद सिंह श्योराण, मुकेश डागर, सतीश रेडडू, संत रविदास मंदिर सारन के प्रधान कन्हैया लाल, दिनेश नरवाना, अशोक शास्त्री, नीरज प्रेमी, खजान सिंह, नीरज गौतम सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!