एसएलसी के सरकारी स्कूलों में दाखिला देने के विरोध में कोर्ट में केस डालने पर हुई चर्चा

दिल्ली/फरीदाबाद : दिल्ली में फेडरेशन/निसा के कार्यालय में कुलभूषण शर्मा के साथ यूनाईटेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदराम पहिल, राजेश मदान, रामबीर भडाना, राजकुमार त्यागी ने बिना एसएलसी के सरकारी स्कूलों में दाखिला देने के विरोध में कोर्ट में केस डालने और अग्रिम सीजन अप्रैल 2021 से ही शुरू करने के बारे मे चर्चा की। कुलभूषण शर्मा ने एसएलसी मुददे पर अगले सप्ताह में समाधान होने का आश्वासन दिया। साथ ही शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन को 9वीं से 12वी कक्षा के छूट गए छात्रों के लिए पोर्टल दोबारा खोलने के लिए आग्रह किया।



