देसी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने देसी कट्टे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रुप सिंह उर्फ भोला वासी SGM नगर का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान बुद्ध विहार पार्क SGM नगर एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को अलीगढ़ में किसी व्यक्ति से 7000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में चोरी का एक मामला दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।



