चोरी की मोटरसाइकिल सहित वाहन चोर काबू

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर सेटी मलिक की टीम ने वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक है जो फरीदाबाद के गांव राजपुर कलां का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को नया पुल नहर पार से चोरी की मोटरसाइकिल सहित थाना कोतवाली के चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी ने पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जिसमें आरोपी पकड़ा नहीं गया था। आरोपी ने चोरी की बाइक को रोज गार्डन एनआइटीसी अप्रैल के महीने में चोरी किया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!