मानव उत्थान मंच के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया

फरीदाबाद : मानव उत्थान मंच के तत्वाधान में आर्य नगर बल्लभगढ में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बल्लभगढ मोहना रोड़ केंद्र की संचालिका संगीता बहन ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जजपा की महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर, देव सेना के अध्यक्ष बृज भूषण सैनी और यूनिटि आफ एनजीओ के प्रधान जय शर्मा, बी. के. सीमा बहन थे।
दिल्ली की मशहूर पैथ लैब जैनक्स डायग्नोस्टिक एवं सहयोग लैब के सोजन्य से मधुमेह, हिमोग्लोबिन, ब्लड ग्रूप और बी. पी की जांच मुफ्त की गई,थायराइड एवं अन्य विशेष टेस्ट रियायती दर पर किये गए।
शिविर मे एक्यूप्रेशर और आयुर्वेदिक परामर्श राजकुमार अरोडा़ और डा. महेश वैद्य द्वारा दिया गया।
शिविर में 70 लोगों ने लाभ उठाया।
मानव ऊत्थान मंच के संस्थापक समाज सेवी महेश वैद्य के द्वारा यह उनका अब तक का 70वाँ शिविर था जिसके लिए उन्होनें सभी साथियों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस शिविर मे विशेष सहयोगी के रुप में चंद्र प्रकाश, छवि तंवर, रेनू , नरेश, शशिकांत, मनीष, मनोज वत्स, रमेश डागर, धनीराम, नेहा झा, आंचल, विनोद सिहं, गोरव कुमार आदि ने शिरकत की।



