लड़ाई झगडा कर चाकू से हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, थाना ओल्ड फरीदाबाद की कार्रवाई

वारदात में प्रयोग चाकू बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है जिसके निरंतर में ओल्ड थाना के अंतर्गत 15 अगस्त के दिन लड़ाई झगड़ा करने व चाकू से हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना ओल्ड की टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान शेखर वासी बेसलवा कॉलोनी, तरुण वासी ओल्ड फरीदाबाद व गौरव पुत्र भारत कॉलोनी के रूप में हुई है

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रवि सैनी वासी ओल्ड फरीदाबाद ने पुलिस थाना ओल्ड फरीदाबाद में दी अपनी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त की शाम को उसके चाचा के लड़के जतिन सैनी के साथ शेखर, अन्नू व वह अन्य लड़कों ने मारपीट की तथा उस पर चाकुओं से हमला कर दिया जिस शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी शेखर की 15 अगस्त की शाम को जतिन व रवि के साथ कहासुनी हुई थी जिसका बदला लेने के लिए शेखर ने अपने साथियों के साथ जतिन व रवि पर हमला कर दिया , आरोपी शेखर ने शिकायकर्ता पर चाकू से हमला कर दिया था वही तरुण व गौरव ने डंडो से हमला किया था। वारदात में प्रयोग चाकू बरामद कर लिया गया है। तीनों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!