faridabad crime टास्क पूरा करवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

faridabad crime : साइबर ठगों द्वारा तकनीकी का गलत प्रयोग करके लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे ही एक मामला में टास्क पूरा करवाने के नाम पर ठगी करने पर साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने आरोपी राजकमल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में हैबिटेट रेजिडेंसी सेक्टर-78 फरीदाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बतलाया कि उसके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया जिसने अपने आपको GIOTTUS कंपनी की HR बतलाया। जिसके बाद उसने एक लिंक भेज रेटिंग का काम और निवेश करके अच्छा लाभ कमाने का लालच दिया। फिर ठगों ने टेलीग्राम का लिंक भेज टेलीग्राम ग्रुप में जोड दिया। जिसमें उसे डाटा टास्क दिया और 15000/-रू टास्क में इन्वेस्टमेंट करने के बाद 28200/-रू का लाभ दिखाया, जिसके बाद 88200/- रूपये टास्क में इन्वेस्टमेंट करने के बाद 1,59,100/- का लाभ बताया। जब शिकायतकर्ता ने अपने लाभ के पैसे निकालना चाहे तो पैसे नही निकल पाये। जिसके बाद ठगों से संम्पर्क किया जिसपर उन्होंने इन्कम टैक्स , GST इत्यादि का डर दिखाया और पैसे इन्वेस्ट करने को कहा। इस प्रकार शिकायतकर्ता ने दबाव में आकर 34,47,000/-रू ठगों के खाते में भेजें। इस तरह शिकायतकर्ता के साथ ठगी हुई। जिस पर साइबर थाना सेन्ट्रल में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजकमल (33) वासी गांव गुजरी जिला श्रीगंगानगर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि राजकमल ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था और इसने पहले गिरफ्तार आरोपी चिरांश का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था तथा आरोपी बेरोजगार है। मामले में अधिक जानकारी के लिए आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में चिरांश सहित 6 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!