देसी कट्टा सहित आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने देसी कट्टा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भोले सिंह (21) गांव तिलपत पल्ला का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से नया पुल पल्ला एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ बताया कि आरोपी देसी कट्टे को दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले व्यक्ति से 3000/-रु में हवा बाजी के लिए खरीद कर लाया था। जिस व्यक्ति से कट्टा खरीदा गया उसकी मृत्यु होनी पाई गई है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!