बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत !

रायगढ़, 15 अगस्त ! छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आसमान से बिजली गिरने से खेत में काम कर रहीं तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सारंगढ़ के निकट हरदी गांव में सुबह को आसमान से बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि सुबह सात महिला मजदूर एक खेत में काम कर रही थीं। इस दौरान अचानक बादल गरजने के साथ तेज बारिश होने लगी। कुछ देर बाद बिजली गिरने से तीन महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृत महिला मजदूरों–विनीता जांगड़े (20 वर्ष), शशि महंत (30 वर्ष) और ननकी टंडन (50 वर्ष) के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सारंगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य घायल महिला मजदूरों को सारंगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!