जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाई. एस. राठौर के पद संभालने पर वकीलों ने दी बधाई

फरीदाबाद : जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाई. एस. राठौर के पद संभालने पर वकीलों ने उनके चैम्बर में जाकर फुलों का गुलदस्ता देकर बधाई व शुभकामनाए दी। इससे पहले भी जज साहब सीजीएम व एडीजे के पद पर फरीदाबाद में अपनी सेवाए दे चुके हैं वो पहले से ही बैंच और बार का सम्मनवय बनाने का अनुभव रखते हैं।

बार कॉउंसिल पंजाब एण्ड हरियाणा के पूर्व मनोनित सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि वकीलों की समस्याओं को लेकर पहले भी जज साहब अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं और उनका सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने वकीलो से कहा कि वो भी गरीबों व असाहयों को न्याय दिलावाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि इस करोना वायरस से सबको सावधान रहना चाहिए क्योकि यह बीमारी दौबारा से बड़ी तेजी से बढ़ रही है इसलिए वकील समाज एक जिम्मेदार कौम है इस लिए वकीलों को सारे समाज को इस वायरस से बचाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता कंवर दलपत सिंह, अजय दत्त पारासर, सतबीर शर्मा, महेश शर्मा, धमेन्द्र शर्मा, सतपाल नागर, विजय यादव, कुलदीप जोशी, प्रीन्स त्यागी, नरेन्द्र बच्चास, हरदीप बिसोया, अफाक खान आदि वकील मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!