पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, एक बदमाश 25 हजार रुपए का इनामी

नोएडा, 9 जून ! थाना फेस-3 पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश 25 हजार रुपए का इनामी है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। पुलिस ने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बंटी पुत्र बाबूलाल नामक बदमाश को गिरफ्तार किया। इसकी गिरफ्तारी पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश पर लूटपाट, चोरी आदि के सात मामले चल रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने माजू चौहान उर्फ वरूण चौहान तथा परवेज उर्फ मोनू नामक दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे। इनके ऊपर अपहरण, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!