नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग स्थान से 7 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में फरीदाबाद पुलिस के थाना/चौकी व अपराध शाखा टीम के कर्मचारियों ने “नशा मुक्त भारत पखवाडा” अभियान के तहत नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेषण ज्ञान के तहत फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। फरीदाबाद पुलिस ने कल एनडीपीएस के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सचिन निवासी बेसलवा कॉलोनी, मनीकेतन निवासी सिकरोना, गुलाम नबी निवासी नेहरू कॉलोनी, आसिफ निवासी सुभाष कॉलोनी, साहिल खान उर्फ सोनू निवासी बेसलवा कॉलोनी, प्रबल उर्फ जुड़ा निवासी राजीव कॉलोनी तथा गौतम निवासी भारत कॉलोनी का नाम शामिल है। अपराध शाखा सेंट्रल, 30, 85, 65, 17, 56 तथा 48 ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अवैध नशे सहित काबू किया था। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के कब्जे से कल 2215 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया कि यह गांजा वह दिल्ली एनसीआर एरिया से खरीदकर लाए थे जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!