छठ मईया के जयकारे से गूंज उठा प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति का प्रांगण

- हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूरज को अर्घ्य
फरीदाबाद : प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति सेक्टर 22 में छठ पूजा के अवसर पर हजारों महिलाओं के मुख से गूंज उठा छठ मईया हम सबकी ‘अरज’ सुनेंगी। मंदिर के तालाब में महिलाओं ने छठ माता की पूजा अर्चना की उसके बाद अस्त होते सूरज को हजारों महिलाओं ने अर्घ्य दिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति के चेयरमेन प्रदीप राणा व प्रधान गंगेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पं. मूलचंद शर्मा के भाई टिपर चंद मौजूद थे। अतिथि के रूप में राधे सरकार महामंडलेश्वर जबलपुर, डॉक्टर विंध्या गुप्ता पूर्वांचल महिला प्रमुख भाजपा व फिल्म अभिनेत्री, राज साहनी फिल्म प्रड्यूसर, उत्तम मिश्रा, संजीव कुशवाहा, अशोक डी स्टार आदि मौजूद थे।
टिपर चंद ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर उन्होंने कहाकि यह पर्व पूर्वांचल के लोगों का प्रमुख त्यौहार है। पूर्वांचल के परिवार की महिला व पुरुष इस दिन परिवार की मंगलकामना के लिए व्रत रखते है। उन्होंने कहा पूर्वांचल वासियों की श्रद्धा को वह नमन करते हैं।

समिति के चेयरमैन प्रदीप राणा व मंदिर के प्रधान गंगेश तिवारी कहा कि जहां देश की पवित्र नदियों में हजारों महिलाएं सूर्य की आराधना करती है वही इस मंदिर में इतनी संख्या देखकर पता चलता है की इस पर्व को श्रद्धालु दिल से मनाते है। छठ माता की इस पर्व पर महिलाएं कई दिनों तक व्रत रखती हैं और छठ माता से अपने परिवार की लम्बी उम्र की कामना करती हैं।



