ब्राह्मण सभा ने स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया

फरीदाबाद : ब्राह्मण सभा फतेहपुर बिल्लौच की तरफ़ से मुक्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा द्वारा इस हेल्थ चेकअप का शुभारंभ किया गया।

इस हेल्थ चेकअप का आयोजन सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक के आर कालेज एजुकेशन में किया गया जिसमें दूर-दूर से आए लोगों ने हार्ट चैकअप, आँखों की जांच करवाई। जिसमें एस एस बी हॉस्पिटल का पूर्ण सहयोग रहा।

ब्राह्मण सभा फ़तेहपुर बिल्लौच के जिला अध्यक्ष बाबूलाल गौड एडवोकेट ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को लेकर वह आगे भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाते रहेंगे। अखिल भारतीय वर्षीय ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को मास्क ज़रूर लगाना चाहिए, एक-दूसरे से उचित दूरी रखनी चाहिए जिससे कोरोना का मात दी जा सके।

इस मौके पर पूर्व विधायक टेक चंद, ब्रज मोहन वत्स, राधा रमन, विष्णु दत्त वशिष्ठ, वेद प्रकाश शांडिल्य, आनंद शांडिल्य, दिनेश शांडिल्य, प्रताप वशिष्ठ, राम प्रकाश वशिष्ठ, नरेश, मनोज कोशिक आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!