प्राचीन श्रीराम सेवादल ने दशहरे से पूर्व सिंदूरी हनुमान के साथ शहर के बाजारों और मोहल्लों में झांकियां निकाली

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद स्थित प्राचीन श्री राम सेवा दल ने पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव का शुरुआत करते हुए अपने सिंदूरी हनुमान के साथ शहर के बाजारों और मोहल्लों में झांकियां निकाली। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु दत्त पाराशर कहा कि पिछले 25 साल से वह संस्था के नेतृत्व में सिंदूरी हनुमानों की सेवा कर रहे हैं तथा पिछले 17 साल से शहर के लोगों के सहयोग और स्नेह के साथ दुर्गा नवमी शोभा यात्रा भी निकाल रहे हैं। इस बार भी साईं बेला में शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां और बैंड शामिल होंगे तथा सिंदूरी अनुमानों का एक दल शोभा यात्रा की अगवानी करेगा।

इस अवसर पर मन्नू वधावन एडवोकेट डॉ गौरव पाराशर हनुमानो के सरूप के गुरु संजय गिरिधर संजय कक्कड़ चंद्र दत्त शर्मा प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। फोटो कैप्शन संदूरी हनुमान का सरूप व अन्य सेवादार।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!