दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, थाना NIT की टीम ने की कार्रवाई

faridabad crime : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में थाना NIT की टीम ने आरोपी राज को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 अक्टूबर को थाना NIT में दी अपनी शिकायत में 15 वर्षीय नाबालिक लडकी ने बताया कि उसकी राज नाम के व्यक्ति से उसकी जानकारी थी, वह व्यक्ति उसे शादी करने का झांसा देकर एक होटल में ले और उसके साथ गलत काम किया। जिस संबंध में थाना NIT में पोक्सों की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए राज(29) वासी NIT, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पुछताछ में बताया कि उसकी नाबालिक लड़की से करीब 1 महीना पहले जानकारी हुई थी। 5 अक्टूबर को वह लडकी को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ गलत काम किया। आरोपी पहले से शादी सुदा है। जिसको पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!