रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

फरीदाबाद : गांव सुनपेड़ में रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा और विशिष्ठ अतिथि के रूप में रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद ईस्ट से आशू लाल और रोटरी ब्लड बैंक के उपप्रधान दीपक प्रसाद रहे। इस शिविर में गांव सनपेड के साथ-साथ गांव सागरपुर के युवाओं ने भाग लेकर रक्तदान में अपना योगदान दिया।

भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा का कहना है कि यह रक्तदान शिविर गांव के रहने वाले तेज सिंह ने अपनी पोती तमन्ना के पहले जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रोटरी ब्लड बैंक उपप्रधान दीपक प्रसाद ने कहा की सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है उसी मुहिम में यह रक्तदान शिविर भी एक सराहनीय कार्य है अगर हर व्यक्ति अपने जन्मदिन के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता है तो लोगों को कभी भी रक्त की कमी महसूस नहीं होगी और वह देश के कई लोगों की जान को बचा पाएंगे। इस शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट रोटेरियन आशु लाल ने बताया कि रक्तदान करना एक ऐसा पुण्य का कार्य है जिसके बारे में रक्तदान करने वाले व्यक्ति को भी पता नहीं होता कि वह किस व्यक्ति को अपना रक्त देकर उसकी जान को बचा रहा है जो कि बहुत ही सराहनीय का कार्य है। इसीलिए हर 3 महीने में हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई भी बीमारी व कमजोरी नहीं आती है। इसमें महिलाएं भी अपना योगदान आसानी से दे सकती है इसके लिए सिर्फ महिलाओं को बढ़ चढ़ कर रक्तदान में भाग लेना चाहिए ।

रोटरी फरीदाबाद ईस्ट कार्यालय सचिव सचिन मडोतिया का कहना है कि हर कोई व्यक्ति बेटे के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन करता है। लेकिन इस गांव में एक व्यक्ति के द्वारा अपनी पोती के पहले जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जो कि बहुत ही सराहनीय है। ऐसे आयोजन से लोगों को प्रेरणा मिलती है कि भविष्य में रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे कार्यक्रम का आयोजन करें। इस मौके पर डॉ सुशांत,समयपाल,अभिषेक, दीपक, बलॉक समिति अध्यक्ष कंचन के भाई इतेंद्र, रमेश, विशाल, धीरेंद्र आर्य, अंकित आदि लोग मौजूद रहे।



