अवैध खनन करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित : डीसी

– डीसी विक्रम ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स (खनन) की बैठक में दिए अधिकारियों दिशा-निर्देश
– पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें दिन रात करें पेट्रोलिंग कर पुख्ता निगरानी
फरीदाबाद, 21मार्च। डीसी विक्रम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला फरीदाबाद में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सम्बंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गण सख्ती से पेश आएं और इस कार्य की नियमित तौर टीमें निगरानी के लिए गस्त कर समीक्षा करें। साथ ही उसकी प्रगति रिपोर्ट भी डीसी कार्यालय में प्रस्तुत करें।
डीसी विक्रम सिंह आज मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय टास्क फोर्स /खनन कार्य की समीक्षा बैठक में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।
डीसी विक्रम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला फरीदाबाद में खनन गतिविधियों को लेकर पूर्णतः सतर्कता बरते। जहां भी अवैध खनन करने वालों की शिकायतों या सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के साथ ही अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी सख्ती से पेश आकर चालान करना सुनिश्चित करें। जिला फरीदाबाद यमुना क्षेत्र में और अवैध क्रेशर जोन को अवैध खनन बंद करवाए।
डीसी विक्रम सिंह ने विभाग वार बैठक में माह मार्च , 2023 में हुई, अवैध खनन की घटनाओं पर की गई कार्रवाई की एक-एक करके समीक्षा भी की। वहीं जिला में अवैध खनन की जांच के लिए निगरानी दलों/डीएलटीएफसी के सदस्यों के आपसी समन्वय पर भी समीक्षा की गई और अवैध खनन से जुड़े संवेदनशील गांवों के संबंध में समीक्षा कर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीसी विक्रम ने पुलिस विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज पर की गई कार्रवाई की बारीकियों से समीक्षा कर पुलिस विभाग के अधिकारियों को सरकार की गाइडलाइन प्लेटफार्म प्रणाली के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश दिए। वहीं क्रशर जोन पाली व में स्टोन क्रेशर लाइसेंस की निगरानी बारे समीक्षा की गई।
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में 6 पीएलपीए की धारा 4 व 5 में अवैध खनन पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट डीएफओ को दे। उन्होंने कहा कि जिला में खनन गतिविधियों को लेकर पूर्णतः सख्ती के साथ सतर्कता बरती जाए और अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए।
डीसी विक्रम सिंह ने समीक्षा बैठक में खनन विभाग, आरटीए, वन व अन्य सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आपसी बेहतर तालमेल के साथ सख्ती से कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य की नियमित तौर पर समीक्षा करें और रिपोर्ट भी डीसी कार्यालय में प्रस्तुत करें। विभाग द्वारा यमुना क्षेत्र व बंद पड़े पहाड़ों का समय-समय पर मौके पर निरीक्षण जरूर करें। जिला फरीदाबाद में विभिन्न थानों, चौकियों में मुकद्दमें दर्ज करवाने और वाहनों को अवैध खनन परिवहन करते हुए पकड़ा जाने तथा वाहनों से पर्यावरण क्षति-पूर्ति राशि व खनिज की रॉयल्टी व जुर्माना राशि के रूप में उनसे जुर्माने की वसूली की धनराशि बारे विस्तृत जानकारी दी जाए।
बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, आरटीए जितेन्द्र गहलोत, एसीपी सतपाल सिंह, एसीपी महेन्द्र वर्मा, जिला खनन अधिकारी कमलेश बिङलान, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सुमिता कनौडिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।



