सार्वजनिक स्थान पर खेल रहे थे जुआ, थाना मुजेसर की टीम ने 7 आरोपी को किया गिरफ्तार

15,900 रुपए व 52 पत्ते ताश बरामद किये

फरीदाबाद : सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते 18 अगस्त को थाना मुजेसर की टीम ने बाटा पुल के नीचे जुआ खेल रहे 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान टिंकू वासी पर्वतीय कॉलोनी, हिमांशु व धर्मपाल वासी एन.आई. टी., कृष्ण उर्फ किशन, प्रकाश, अजय व सुमित वासी एसी नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 अगस्त को थाना मुजेसर की टीम गस्त पर थी। गुप्त सूत्रों से बाटा पुल के नीचे जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौका पर रैड की तथा 7 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए काबू किया। मौका पर 15,900/- रुपए में 52 पत्ती ताश के बरामद हुए हैं। जिनके विरुद्ध थाना मुजेसर में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!