नशा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने नशा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को शाहुपुरा चौक बाईपास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गिरफ्तार आरोपी शेखर गांव तिगांव का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से शाहुपुरा चौक बाईपास से गिरफ्तार किया है। आरोपी शेखर ने पवन को गांजा दिया था, आरोपी पवन को अपराध शाखा की टीम ने 417 ग्राम गांजा सहित जनहेड़ा तिगांव रोड से 14 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था, जिस संबंध में थाना तिगांव में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह 700 ग्राम गांजा 9000₹ में किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ बेच दिया। बाकी पवन को दे दिया था, आरोपी के साथ पूछताछ के बाद नियम अनुसार कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!