जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के नेतृत्व में प्रिण्टसैक कम्पनी द्वारा एक क्यिोस्क मशीन का उदघाटन किया गया

फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के नेतृत्व में प्रिण्टसैक कम्पनी द्वारा एक क्यिोस्क मशीन का उदघाटन किया गया। कम्पनी के सेल्स मैनेजर अमित चौहान ने बताया कि इस मशीन के द्वारा किसी भी प्रकार का प्रिंट निकाला जा सकता है। इस मौके पर के. पी. तेवतिया प्रधान बार एसोसिएशन फरीदाबाद व सन्दीप पाराशर महासचिव बार एसोसिएशन फरीदाबाद भी उपस्थित रहे।

प्रधान के. पी. तेवतिया ने बताया कि इस मशीन से कोर्ट परिसर में आने वाले सभी लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह मशीन डिजिटल इण्डिया को प्रदर्शित करती है। सन्दीप पाराशर महासचिव व कुं. दीपूू सिंह रावत उपाध्यक्ष ने बताया कि इस मशीन से प्रिंट निकालने के लिए केवल अपने फोन में एक एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी और आपके फोन से ही यह मशीन प्रिंट निकालने में सक्षम होगी।

इस मौके पर संजीव अत्री, संजीव तेवतिया, हिमांशु तेवतया, अजीत डागर, ओमदत्त शर्मा, ओमबीर धनखड़, रमन वशिष्ठ, कुं राहुल पवार, काजल, सुरेन्द्र खौड़ीवाल, कुं सोहन सिंह सोनू, दीपक गुप्ता, विजय शर्मा, उज्जवल पाराशर, राहुल शर्मा, मनीश शर्मा, अमित कालरा, कुं दिनेश तोमर, सुधीर शर्मा, प्रेमदत्त भारद्वाज, उमेश चौधरी, विकास सागर सहित अनेक अधिवक्तगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!