थाना कोतवाली क्षेत्र में सट्टा खाई करने वाले 3 आरोपी धरे, कुल 2420/-रु बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 16 मार्च को थाना कोतवाली की टीम ने अलग-अलग मामले में सट्टा खाई करने वाले 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 16 मार्च को पुलिस चौकी टाउन नंबर 2 थाना कोतवाली की टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि H ब्लॉक पार्क NIT व प्याली पार्क NIT में सट्टा खाई की जा रही है, जिस प्रकार कार्रवाई करते हुए राम मनोचा वासी टाउन नंबर दो NIT को H ब्लॉक पार्क से 1010 रुपए सहित तथा ओमेंद्र वासी डबुआ कॉलोनी को प्याली पार्क के पास से 1090 रुपए सहित काबू किया गया।

इसी प्रकार थाना कोतवाली की टीम ने राम धर्म कांटा नीलम बाटा रोड पर इमरान अली निवासी नगला एनक्लेव पार्ट 2 को सट्टा खाई करते हुए ₹320 सहित काबू किया है, जिनके विरुद्ध थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!