लिव फॉर नेशन संगठन को मिली कामयाबी, गांव धौज पहाड़ी के जंगल से गायों को कटने से बचाया

फरीदाबाद : एनसीआर में काफी समय से गौतस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। इसी को लेकर गऊ संगठन तस्करों को पकडऩे के लिए चौकसी रखते हैं। इसी कड़ी में लिव फॉर नेशन संगठन को सूचना मिली कि गांव धौज की पहाड़ी के जंगल में कुछ गौ तस्कर गायों को काटने वाले हैं, यदि अभी छापा मारा जाये तो गायों की जान बचाई जा सकती है। सूचना मिलते ही लिव फॉर नेशन संगठन की टीम मौके पर पहुंची तो तकरीबन 5-6 लोगों ने गाय को बुरी तरह से बांध रखा था। तभी उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर धौज थाना एसएचओ अशोक सैनी व उनकी टीम व लिव फॉर नेशन सगंठन से प्रवीन वशिष्ठ, अनिल कौशिक, लल्लन ठाकुर, पुनीत वशिष्ठ, बलजीत आदि गौभक्त मौके पर पहुंचे। पुलिस व गऊ रक्षकों की सूचना पाकर गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!