हत्या के प्रयास व अवैध हथियार के मामले में वर्ष 2005 से फरार चल रहे आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने हत्या के प्रयास व अवैध हथियार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बल्ली उर्फ इकबाल गांव निम्बाहेङी जिला खैरथल राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी राजस्थान की जेल में धोखाधड़ी और बेईमानी के मामले में बंद था जहां से पुलिस प्रोडक्शन पर लिया गया है। आरोपी ने वर्ष 2005 में अपने साथियों के साथ मिलकर एक लूट की वारदात को अनजाम दिया था। जिसमें 8 आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार कर 4 कट्टे व 4 जिंदा रोंद बरामद किए जा चुके है। वारदात में प्रयोग गाडी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदलात में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।



