वाहन चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बार्डर की टीम ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी ललित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि 28 अक्तूबर 2024 को रोशन लाल वासी आदर्श नगर बल्लबगढ फरिदाबाद ने थाना आदर्श नगर में दी अपनी शिकायत में बतलाया कि वह सब्जी मंडी बल्लभगढ में सब्जी की दुकान लगाता है और उसने मोटरसाइकिल को दुकान के साथ खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद जब उसने देखा तो मोटरसाइकिल वहां से चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत पर थाना आदर्श नगर में चोरी का मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी ललित वासी पंचवटी, पलवल को पंचवटी, पलवल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पुछताछ के बाद मोटरसाइकिल को कोसी उ.प्र. से बरामद किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!