74वें गणतंत्र दिवस पर भारती चैरिटेबल ट्रस्ट व पार्षद पद के उम्मीदवार मामचंद प्रधान के सहयोग से ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया

फरीदाबाद : 74वें गणतंत्र दिवस पर भारती चैरिटेबल ट्रस्ट व मामचंद प्रधान वार्ड नंबर 8 से पार्षद पद के उम्मीदवार के सहयोग से आयुष प्रॉपर्टी डीलर नंगला एनक्लेव पार्ट 2 पर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों धारा सिंह नांदल एयरफोर्स, मनोज नागर फौजी, राजेंद्र बढ़ाना नेवी, सतवीर सिंह फौजी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के गीतों से यह कार्यक्रम गुंजायमान रहा। वहीं भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद आदि देशभक्ति नारे लगाए गए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्य व वार्ड नंबर 8 से पार्षद पद के उम्मीदवार मामचंद प्रधान एवं उनकी पूरी टीम, डॉ धर्मेंद्र सिंह नांदल भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष, डॉक्टर मदन पाल रावत, जितेंद्र शर्मा, धारा सिंह नांदल, डालचंद भोले, चमन लाल, गुलाब ठाकुर, प्रेम बढ़ाना, लाल सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, कांति प्रसाद, सुखीराम गोला, रन्नू लोहिया, गिरी चंद, ब्रह्मपाल, सुंदर नागर, लक्ष्छी ठेकेदार, प्रेम ठाकुर, लाला खान प्रधान, महेश सोनी, धर्मवीर मावी, बबलू, कमल भाटी, तरसेन लाल, सेवादास तिवारी व कैलाश आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!