फरीदाबाद : बिना मास्क के मिले 10 पुलिसकर्मियों के बच्चों के चालान काटे

- एसीपी हेड क्वाटर आदर्श दीप सिंह रहे मौके पर मौजूद।
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस कर्मियों के बच्चों के बिना मास्क के चालान काटे गए हैं। आपको बताते चलें कि सेक्टर 31 पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के बच्चे पुलिस लाइन मे ही स्थित वीटा दूध डेरी पर करीब 6 बजे दूध इत्यादि लेने के लिए आए थे, जो कि बिना मास्क के पाए जाने पर उनके खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की गई।
इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त हेड क्वाटर आदर्श दीप सिंह मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 10 पुलिसकर्मियों के बच्चों के चालान काटे गए हैं। पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने कहा कि सभी जानते हैं वैश्विक महामारी का दौर चल रहा है, सरकार ने कोरोनावायरस से संबंधित गाइडलाइन जारी कर रखी हैं जो भी कोई नियमों की अनदेखी करेगा चाहे फिर वह पुलिसकर्मी हो या उनके बच्चे हो, उनके खिलाफ महामारी के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



