नीमका से सदपुरा और सदपुरा से फतुपुरा तक लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी रोड दीपावली तक होगा बनकर तैयार : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद, 22 अगस्त। हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीमका से सदपुरा और सदपुरा से फतुपुरा तक लगभग छह करोड़ रुपये की धनराशि की लागत से आरसीसी रोड दीपावली तक बनकर तैयार हो जाएगा।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा गत सायं गांव सदपुरा के मंदिर में आरसीसी रोड के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र और फरीदाबाद जिला सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में दिन दोगुनी रात चौगुनी चहुमुखी विकास कार्यों के जरिये उन्नति कर रहा है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जमकर विकास कार्य पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव से हरियाणा एक हरियाणवी एक के तहत कराए हैं।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत देश फिर से सोने की चिड़िया और विश्व गुरु कहलायेगा।

प्रदेश के परिवहन, खनन, उच्चतर शिक्षा एवं निर्वाचन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपनी बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2014 से अब तक शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल सप्लाई, सिवरेज, आरएमसी रोङो सहित हर क्षेत्र में करोड़ों रूपये की धनराशि से चहुमुखी विकास कार्य तेज गति से करवाए जा रहे हैं। नीमका से सदपुरा 1280 मीटर लम्बी 18 फूट चौड़ी आरसीसी रोड 289 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि से और सदपुरा से फतुपुरा 311 लाख 37 हजार रुपये की धनराशि से 2 किलोमीटर लम्बी और 18 फूट चौड़ी आरसीसी रोड दीपावली तक बनकर तैयार हो जाएगी।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पक्की सड़के विकास कार्यों का आधार माना जाता है। जबतक रास्ता सही ना हो तो विकास कार्यों का आधार नहीं बन पाता। जहां गलिया पक्की हो चौड़ी हो, साथ में नाली हो और सड़को का जाल बिछा हो वहां विकास का पहिया घुमता है। उन्होंने कहा कि रैनीवैल, बिजली के खम्भे, डिस्पोजल, सब स्टेशन सहित तमाम पहलुओं पर बारीकी से समीक्षा कर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल तुड़वाकर कार्य की विधिवत शुरुआत की और आधारशिला का पत्थर रखा।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया था।

इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि शहर में नई-नई इमारत बनाने के साथ साथ उनका प्रयास है कि शहर के सभी पार्क सुंदर बनाए जाएं।

जन सभा को पूर्व विधायक योगेश शर्मा, सुधीर नागर, जयप्रकाश शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

इस मौके पर योगेश शर्मा पूर्व विधायक, जेपी शर्मा, टिपर चंद शर्मा, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु, सरपंच अजय शर्मा, पारस जैन, प्रताप भाटी, लखन बेनीवाल, सुभाष लांबा, नवीन चैची, अभिषेक दीक्षित, दिनेश मुदगिल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!