22/23 फरवरी की रात को थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत शिव कॉलोनी में हुआ था लड़ाई झगड़ा

क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार, पुलिस रिमांड लेकर की जा रही है पूछताछ

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 22 23 फरवरी की रात को थाना मुजेसर के अंतर्गत शिव कॉलोनी में हुये लडाई झगडा के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने संदीप(19), राजेश(24) व विष्णु(22) वासी शिवाजी नगर सेक्टर-22 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार ईशांत वासी सेक्टर 23 ने थाना मुजेसर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 22/23 फरवरी की रात को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी पर गया था। पार्टी से वापिस आने के बाद वह दोस्तों के साथ शिव कालोनी में ही रुका था। उसके दोस्त मोहित व हृदय कुछ सामान लेने के लिये गए थे रास्ते में उसके दोस्तों की संदीप उर्फ भोला से मोटरसाइकिल से कहासुनी हो गई थी। जिस पर संदीप उर्फ भोला, अपने अन्य साथियों के साथ शिव कॉलोनी में आया तथा शिकायतकर्ता व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। जिस संबंध में थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पूछताछ में सामने आया कि 22/23 फरवरी को आरोपित संदीप उर्फ भोला की मोहित व हृदय से मोटरसाइकिल से कट मारने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिस पर संदीप अपने अन्य साथियों को लेकर शिव कॉलोनी में शिकायतकर्ता व उसके दोस्तों के पास पहुंचा और उनके साथ मारपीट की। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!