क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी दीपक लोहान की टीम ने देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी दीपक लोहान की टीम ने देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुवनेश तिरखा कॉलोनी बल्लभगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर 17 के एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 17 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा व जिंदा रोंद को किसी व्यक्ति से हवाबाजी के लिए 10 हजार रुपए में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में लूट का एक मामला थाना तिगांव में दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।



