फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए

  • आरोपियो के कब्जे से 22 किलो ताबां, 18 किलो पीतल, 2 एलॉय व्हील, 1 गैस सिलेंडर व गाड़ी की 1 बैटरी की गई बरामद !

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर की टीम ने चोरी के जुर्म में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अदीब व अजरुदीन का नाम शामिल है ! आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन मुकदमों के तहत 22 किलो तांबा, 18 किलो पीतल, 2 एलॉय व्हील, 1 गैस सिलेंडर और गाड़ी की 1 बैटरी बरामद की गई है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और किराए के मकान में यहां पर रह रहे थे। गलत संगत में पड़कर यह शराब के आदी हो गए और शराब के खर्चे के लिए चोरियां करनी शुरू कर दी। आरोपी अदीब सूर्य विहार का रहने वाला है वहीं अजरुदीन बसंतपुर में रह रहा था। आरोपियों को अदालत में पेश करके करके जेल भेज दिया गया है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!