संदीप नेलवाल द्वारा निशुल्क राशन सहायता वितरित

फरीदाबाद। क्रिप्टो रिलीफ इंडिया के सौजन्य से कोरोना प्रभावित जरूरतमंद लोगों को संदीप नेलवाल द्वारा निशुल्क राशन सहायता वितरित की गई। कार्यक्रम की संयोजिका प्रतिभा तिवारी ने बताया कि भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के एस.के. बंसल ने कार्यक्रम सुनियोजित किया, समारोह में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के उपस्थित सदस्य अध्यक्ष अनूप गुप्ता, सचिव विनीता गुप्ता, शाखा संरक्षण अमर बंसल, महिला संयोजिका सुनीता रानी, समस्त सहयोगी सदस्य वेद प्रकाश गोयल, सुदेश बंसल, अरविंद गुप्ता, सुषमा गोयल, मंजू गर्ग, पुरुषोत्तम गर्ग, अमर खान, संजीव शर्मा, किरण शर्मा, रजनी अग्रवाल आदि सभी सदस्यों का सम्पूर्ण सहयोग रहा।
समाजसेविका प्रतिभा तिवारी ने बताया कि इस अभियान को दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड के साथ अब उत्तर प्रदेश लखनऊ कानपुर मे भी शुरू किया गया है, कोरोना के चलते शहर में हजारों लोगों के काम धंधे ठप होने की वजह से लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं इसी को देखते हुए क्रिप्टो के सौजन्य से उक्त कार्यक्रम किया गया! इसके लिए प्रतिभा तिवारी ने संदीप नेलवाल की सुंदर सोच को व्यक्त किया कि राष्ट्र भक्ति से भरी सोच इंसान को समाज के प्रति समर्पित बनाता है और संदीप नेलवाल को इंसानियत की मूरत बताते हुए यह कहा कि जब समाज का एक तबका 2 जून रोटी के लिए भी मजबूर हो तो हम सबमें से एक मसीहा जो सामाजिक जिम्मेदारी समझकर सबकी मदद के लिए आगे आए इसी के तहत उन्होंने उक्त लोगों की मदद की और कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।



