महिला को इंग्लैंड ले जाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये से अधिक की ठगी

खाता ऑपरेटरस गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद- महिला को इंग्लैंड ले जाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये से अधिक की ठगी के एक मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने 3 खातों को ऑपरेट करने वाले 4 ठगों को 19 अप्रैल को पटना बिहार से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अंकित(25) व रविकांत(25) वासी जिला मुंगेर बिहार, बिट्टू(25) वासी जिला जमुई बिहार व आखिर आलम(23) वासी अरारिया बिहार के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद वासी एक महिला ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में उसके व्हॉट्सएप पर +92 अंजान नंबर से कॉल आई और जानकार बन बातें करने लगा और उसे विश्वास में ले लिया। जिसने शिकायतकर्ता को कहा कि वह उसके पास भारत आएगा और अपने साथ इंग्लैंड लेकर जायेगा। इस तरह से उसने शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर दोस्ती कर ली और फिर उसने करैंसी बदलवाने व अन्य बहानों से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कराकर फरवरी से मार्च 2026 के बीच विभिन्न खातों में ढाई लाख रुपये से अधिक मंगवा लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि बिट्टू, रविकांत व अंकित तीनों दोस्त हैं। तीनों खाता को ऑपरेट करते थे, उनके पास मामले से संबंधित ठगी के पैसे आने वाले एक खाते का एक्सेस था। खाता में ठगी के पैसा आने उपरांत नकद निकालकर ठगो द्वारा बताये गये खाता में CDM (CASH DEPOSIT MACHINE) के जरिए पैसो को जमा देते थे। बिट्टू व रविकांत ग्रेजुएट तथा अंकित 12वीं पास है।

वहीं आखिर आलम भी ठगी से संबंधित 2 अन्य खातों को ऑपरेट करता था, जिसके पास भी दों खातों के एक्सेस थे। वह दसवीं पास है।

सभी को माननीय न्यायलय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!