फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ने किया गांव मंधावली, सदपुरा और चांदपुर का दौरा

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने गांव मंधावली, सदपुरा और चांदपुर का दौरा किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर के साथ पुलिस उपायुक्त बल्लबगढ़ एवं मुख्यालय डॉक्टर अर्पित जैन, एसीपी तिगांव पृथ्वी सिंह, एसीपी अशोक वर्मा एवं थाना एसएचओ सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दौरा गांव में रह रहे लोगों को कोरोनावायरस के संबंध में जागरूक करने के लिए और लोगों को वैश्विक महामारी के दौर में हाल-चाल जानने के लिए किया गया था। इस दौरान मौजूद डीसीपी बल्लबगढ़ डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने मौजूद लोगों को कोविड-19 बीमारी के बारे में बताया और कहा कि इससे बचने के लिए सभी वैक्सीनेशन कराएं, मास्क का निरंतर इस्तेमाल करें, साबुन से हाथ धोते रहें।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने ठीकरी पहरे पर मौजूद लोगों को मास्क भी बांटे। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें। कोविड-19 को रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव में जो भी कोई लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं करता है तो उनको गांव के लोग समझाएं। सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों की अनदेखी ना करे, स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें, महामारी को कम करने में गांव के लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!