निकिता केस : उपद्रवियों में 3 कोरोना पॉजिटिव पाए गए, पंचायत करने वाले आयोजकों को भी किया जाएगा कोरनटाइन

फरीदाबाद 2 नवम्बर। फरीदाबाद की बेटी निकिता के परिवार के साथ पुलिस की गहरी संवेदना है फऱीदाबाद पुलिस पूरी तरह से निकिता के परिवार के साथ है माता-पिता-भाई, प्रत्येक को पुलिस गार्ड दे दिया गया है। वहीं भाई को सेल्फ़-डिफ़ेन्स के लिए आम्र्स का लाइसेन्स भी दे दिया गया। केस का चालान दो-तीन दिन में कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। सख्त-से-सख्त सजा की पैरवी की जाएगी और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। यह कहना है पुलिस आयुक्त ओ पी सिंहका।
उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है। निकिता मर्डर केस में न्याय की आड़ में कल शहर में उपद्रव करने वाले 32 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी उपद्रवियों का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें से 3 पॉजिटिव पाए गए। इन तीनों ने पचांयत में भी हिस्सा लिया था। जिसके चलते कॉविड-19 की गाइडलाइन के मद्देनजर बीमारी को फैलने से रोकने के लिए पंचायत करने वाले आयोजकों व अन्य लोगों, जो पंचायत में मौजूद थे, उनको कोरनटाइन किया जाएगा।

बिना परमिशन के कुछ लोग दशहरा ग्राउंड में इक_ा हुए जिनमें से कुछ उपद्रवियों ने नेशनल हाईवे को जाम किया और दुकानों में तोडफ़ोड की पत्थर बरसाए, वाहनों को क्षती पहुंचाई, आगजनी की पुलिस के रोकने पर उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जन सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा गया। पत्थरबाजी में 10 पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई। उपद्रवियों के द्वारा किए गए इस कृत्य के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस दौरान पुलिस ने 32 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों का कोविड-19 टेस्ट कराने पर 3 आरोपी पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव तीनों आरोपियों को कोरेनटाइन किया गया है। वहीं पंचायत में मौजूद सभी लोग अपना टेस्ट करवाएं।
उन्होने कहा कि फरीदाबाद पुलिस का सभी के प्रति सकारात्मक रूख है लेकिन शहर में कानून, शांति व्यवस्था को बिगाडऩे वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस किसी भी हाल में शहर में उपद्रव बर्दाश्त नहीं करेगी। कुछ असामाजिक तत्व हमेशा भीड़ का फायदा उठाकर शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करते हैं इस तरह के लोगों को जो कल तोडफ़ोड़ पत्थर बाजी मे शामिल थे को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।



