एडीसी अपराजिता ने की फरीदाबाद जिला में जल शक्ति अभियान की समीक्षा

– कहा, जल संचय अभियान के टारगेट और जागरूकता गतिविधियों को ऑनलाइन अपलोड करवाना जरूरी

फरीदाबाद, 28 नवम्बर। एडीसी अपराजिता ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला मे जिला में जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी जनभागीदारी को अधिक से अधिक शामिल करें। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण बहुत जरूरी है।

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं और केंद्र व राज्य सरकारें जल संरक्षण के लिए चिंतनशील हैं और इस दिशा में वर्षा के जल सहित जल संरक्षण के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तेजी से हो रहे कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही हैं।

एडीसी अपराजिता ने आज सोमवार को यह जानकारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जल शक्ति अभियान की विभागवार समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि शासन- प्रशासन आम जनमानस का सहयोग लेकर जल संरक्षण की दिशा में बेहतर क्रियान्वयन के लिए काम करें।

एडीसी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जल संचय अभियान के टारगेट और जागरूकता गतिविधियों को ऑनलाइन अपलोड करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने एक एक करके सिंचाई, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, शिक्षा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, एमसीएफ, वन सहित तमाम विभागों के अधिकारियों से विभाग वार जल शक्ति अभियान में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि जल को संचय करते हुए हमें इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको चाहिए कि हम भी जल संरक्षण में भागीदार बनते हुए सरकार का पूरा सहयोग करें और आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाएं।

एडीसी अपराजिता ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला में सभी विभागों अपनी आईईसी गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाएं ताकि लोगों को जल संचयन के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य पानी की बचत व संग्रह करना है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी का संग्रह करना है ताकि जमीन का जल स्तर ऊंचा उठ सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैच द रेन जल शक्ति अभियान की शुरुआत की है और हम सबको इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देना होगा एवं पानी की एक-एक बूंद का संचय करना होगा।

बैठक में जिला परिषद की सीईओ सुमन भाकर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की डाक्टर संगीता, कार्यकारी अभियंता गजेन्द्र सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!