लडाई झगडे और मारपीट के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

faridabad crime news : थाना SGM नगर में लेखराज वासी ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जब वह 22 अगस्त को सैनिक कॉलोनी चौक पर खडा था। तभी वहां 12/13 लडके मोटरसाईकिल व स्कूटी पर आये उसके साथ मारपीट की और वहां से भाग गये। जिस शिकायत पर थाना SGM नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लडाई झगडे के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल तंवर(29) वासी गांव अनखीर, धिरेन्द्र (19) वासी चितवारा, माहोबा उ.प्र. हाल गांव अनखीर व अमित वर्मा (20) वासी मयुसानीया, छतरपुर म.प्र. हाल अनखीर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि राहूल (भूरा गुर्जर) की शिकायतकर्ता के साथ रजिंश थी और राहूल के कहने पर ही अमित और धिरेन्द्र शिकायतकर्ता को पीटने के लिए साथ गये थे। राहूल (भूरा गुर्जर) को एक दिन के रिमांड पर लिया गया वहीं अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया है।
मामले में अब तक मुख्य आरोपी राहूल (भूरा गुर्जर) सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



