पुराने लडाई झगडे के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी संजय कॉलोनी टीम की कार्रवाई

faridabad crime : ललित सैनी वासी सरूरपुर, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर की रात को वह अपने भाई व साथियों के साथ सब्जी की दुकान सरूरपुर में बैठा था तभी अचानक गाडी व बाईक पर 10/12 लोग लोहे की रोड व लाठी डंडे दुकान में घुसे और लाठी डंडो से उन पर हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए यश डागर (23) व मुकुल (23) वासी गांव गौछी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यश व पिडित ललित का पहले लडाई झगडा हुआ था जिसका बदला लेने के लिए य़श ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!