देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद 6 मई : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी की टीम ने देशी कट्टे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोमनाथ(21) एनआईटी फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से एनआईटी गोल चक्कर से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टे को दिल्ली सदर बजार में से किसी व्यक्ति से 2600/-रु में हवाबाजी के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी से बरामद मोटरसाइकिल आरोपी ने माता वैष्णो देवी मंदिर तिकोना पार्क के पास से चोरी की थी। आरोपी नशे का आदी है नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारादतों को अंजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर चोरी के मुकदमें में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया।



