अपराधियों की धरपकड़ व शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए फरीदाबाद व्यापार मंडल ने पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता का किया धन्यवाद

अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, कानून व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है पुलिस- सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस आयुक्त

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। आज 30 दिसंबर को फरीदाबाद जिला के व्यापार मंडल के प्रधान व सदस्यों सहित लगभग 50 व्यक्तियों ने पुलिस के साहसिक कार्यों के लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता का धन्यवाद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज 30 दिसंबर को फरीदाबाद व्यापार मंडल के लगभग 50 सदस्य कार्यालय पुलिस सेक्टर 21C में आये और फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर की जा रही कार्रवाई तथा शहर में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता को पगड़ी पहनकर फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद किया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस शहर में अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। फरीदाबाद पुलिस ने इस वर्ष संगीन अपराधों में संलिप्त 850 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल में भेजा है।

इस दौरान अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान श्रीराम जुनेजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!