होली मिलन समारोह समाज की एकता का प्रतीक : कुंवर राजू तोमर

फरीदाबाद : युवा राजपूताना संगठन (रजि.) द्वारा महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-8 फरीदाबाद में युवा राजपूताना संगठन (रजि.) के 7 साल पुरे होने के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह व कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जिसमें सर्व समाज के मौजीज लोगों ने हिस्सा लिया। कुंवर राजू तोमर लीखी ने बताया इस सम्मेलन में कवियों ने अपनी देश भक्ति और सनातन धर्म की कविताओं से कार्यक्रम में चारचांद लगा दिए। कवि सम्मेलन के मंच का संचालन करते हुए कवि यशदीप कौशिक ने बड़ी ही शानदार प्रस्तुति दी। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कवि मोहन शास्त्री द्वारा की गई। वहीं वरिष्ठ कवि एम एल गर्ग, कमल धमीजा, कवि कुलदीप बृजवासी, कवि पांचाल, कवि अमित भाटी सभी कवियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
कुंवर राजू तोमर लीखी ने युवा राजपूताना संगठन के सभी पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। कुंवर राजू तोमर लीखी ने युवाओं से अपील की इस तरह के आयोजन में बढ़-चढक़र हिस्सा लें।



