वाहन चोरी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी पर पूर्व में 5 चोरी के मामले दर्ज है

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी तरुण की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विजयपाल (33) गांव मुजेडी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने गस्त के दौरान डीलर चौक से काबू किया है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को सेक्टर-3 में अस्पताल के पास से चोरी किया था। जिसका मामला थाना सेक्टर-8 में दर्ज है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदि है नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी पर पूर्व में चोरी के 5 मामले दर्ज है, आरोपी अभी चोरी के मामले में जमानत पर है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!