सामुदायिक पुलिसिंग टीम फरीदाबाद द्वारा “पुलिस की पाठशाला” का आयोजन, ऑटो चालकों एवं रिक्शा चालकों को किया जागरुक

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा NIT-3, ईएसआई मेडिकल कॉलेज के पास “पुलिस की पाठशाला” का आयोजन कर ऑटो चालकों एवं रिक्शा चालकों को किया जागरुक

इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 50 ऑटो चालकों एवं रिक्शा चालकों को भागीदार बनाकर सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि सड़क सुरक्षा क्यों जरूरी है और किस प्रकार यातायात नियमों का पालन करके हम स्वयं की और दूसरों की जान की सुरक्षा कर सकते हैं।

कार्यक्रम में हिट एंड रन मामलों में सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया गया। Good Samaritan Rule के अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करने वालों को मिलने वाली ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि और सरकार द्वारा अस्पताल में ₹1.5 लाख तक के खर्च को वहन करने की व्यवस्था की जानकारी दी गई।

सभी प्रतिभागियों को वीडियो वैन के माध्यम से सड़क सुरक्षा विषयक वीडियो दिखाकर जागरूक किया गया, जिससे संदेश को सरलता से समझाया जा सके। साथ ही, सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि वे इन जानकारियों को अपने साथ लेकर जाएं और दूसरों को भी जागरूक करें।

फरीदाबाद पुलिस का यह निरंतर प्रयास है कि फरीदाबाद को सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त, सुरक्षित और सतर्क शहर बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!